यूक्रेन पर रूसी हमले का आज दूसरा दिन है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन पर हमले के फैसले की दुनिया भर में निंदा हो रही है। अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, हंगरी, फ्रांस, जापान, स्विटजरलैंड में लोग रूसी हमले के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे हैं। वहीं, पुतिन के खिलाफ उनके अपने देश में भी लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। रूस की बड़ी हस्तियों, पत्रकारों का कहना है कि इस युद्ध की शुरूआत कर रूस ने खुद को दुनिया से अलग-थलग कर लिया है।
इधर, यूक्रेन में फंसे भारतीयों ने भी सरकार से मदद की गुहार लगाई है। दुनियाभर में रूस के एक्शन की खिलाफत से पहले यूक्रेन गए भारतीयों की स्थिति और उनकी वतन वापसी को लेकर आप यहां अपनी राय दे सकते हैं..
अब 10 फोटो में देखिए, न्यूयॉर्क, पेरिस, बुडापेस्ट, टोक्यो, बर्लिन से लेकर मॉस्को तक लोग कैसे यूक्रेन पर रूस की मिलिट्री एक्शन की खिलाफत कर रहे हैं..