कुशीनगर के अहिरौली थानाक्षेत्र में गुरुवार देर शाम थाने से महज पांच सौ मीटर दूर मारपीट का मामला सामने आया। छात्रों और मनबढ़ों में लाठी-डंडे चलने का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जाता है कि 8 माह पूर्व आयोजित यज्ञ में मनबढ़ों और छात्रों के बीच विवाद हुआ था। इसी को लेकर एक फिर विवाद हो गया। मारपीट में दो घायल हो गए जिनको पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया।
अहिरौली बाजार से कोचिंग पढ़ छपिया के रहने वाले (22 साल) आदित्य और 23 साल के देवांस आ रहे थे। अहिरौली बाजार में ही सेंदुआर निवासी वीरु यादव और विक्की यादव अपने पिपरा के रहने वाले दोस्त कृष्णा यादव से मुलाकात हो गई। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। जिसमें चले लाठी-डंडे में आदित्य और देवांश घायल हो गए।
मां ने दर्ज कराई एफआईआर
मारपीट की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया। जहां से दोनों के परिजन उन्हें लेकर अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया है। देवांश का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर किया जा रहा है। आदित्य को परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस मामले में आदित्य की मां ने नीलम सिंह ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
8 महीने पहले यज्ञ में हुआ था विवाद
अहिरौली थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि बीते दिसंबर में आयोजित यज्ञ में इन दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसके बाद इस समय कोई मामला नहीं था। पुलिस ने वीरु यादव, विक्की यादव, कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ जुट गई है। न्यायोचित करवाई की जाएगी।