हिंदी समाचार। ताज़ा खबरें। राजनीती, खेल, टेक, धर्म व अपराध न्यूज़
  • राजनीती
  • राज्य चुने
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • गुजरात
      • अहमदाबाद
    • उत्तर प्रदेश
      • प्रयागराज
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • अपराध
  • खेल
  • टेक
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • वायरल
  • ऑटो
No Result
View All Result
No Result
View All Result
हिंदी समाचार। ताज़ा खबरें। राजनीती, खेल, टेक, धर्म व अपराध न्यूज़
Home बिज़नेस

Stock Market Fall Today: IT स्टॉक्स की वजह से धराशायी हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 450 अंक टूटा, जानें गिरावट की वजह

by प्रणव भारद्वाज
July 14, 2025
Stock Market Fall Today: IT स्टॉक्स की वजह से धराशायी हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 450 अंक टूटा, जानें गिरावट की वजह

स्टॉक मार्किट डाउन

Share on FacebookShare on Facebook

नई दिल्ली, 14 जुलाई 2025:
भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते सप्ताह बड़ी गिरावट के बाद सोमवार को भी बाजार ने निराशाजनक शुरुआत की। सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex-Nifty) दोनों ही प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट देखी गई, जिसमें आईटी सेक्टर के दिग्गज शेयरों ने सबसे ज्यादा दबाव डाला। सोमवार दोपहर तक BSE सेंसेक्स 450 अंक से ज्यादा लुढ़क गया, जबकि NSE निफ्टी 148 अंक गिरकर कारोबार करता नजर आया।

खुलते ही फिसले बाजार के कदम

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले क्लोजिंग 82,500.47 के मुकाबले हल्की बढ़त के साथ 82,537.87 पर खुला। लेकिन यह बढ़त ज्यादा देर टिक नहीं पाई और कुछ ही मिनटों में सेंसेक्स रेड जोन में चला गया। दिन चढ़ने के साथ गिरावट और तेज हो गई और दोपहर 2 बजे तक यह इंडेक्स 450 अंक गिरकर 82,010.38 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वहीं, एनएसई निफ्टी भी पिछले बंद 25,149.85 के मुकाबले फ्लैट ओपनिंग के साथ 25,149.50 पर खुला था। इसके बाद इसमें भी तेजी से गिरावट आई और यह 148 अंक टूटकर 25,001.95 पर कारोबार करता दिखा।

IT सेक्टर में सबसे ज्यादा नुकसान

इस गिरते बाजार में सबसे बड़ा दबाव आईटी सेक्टर से आया। Tech Mahindra, Infosys और TCS जैसे दिग्गज शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। खबर लिखे जाने तक BSE लार्जकैप इंडेक्स में Tech Mahindra के शेयर 2.50% तक लुढ़के, वहीं Infosys में 2.10% और TCS में 1.70% की गिरावट दर्ज की गई। HCL Tech भी 1.50% टूट गया।

सुबह की शुरुआत में मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के चलते जहां 1228 शेयरों ने पॉजिटिव शुरुआत की, वहीं 1274 कंपनियों के शेयर पिछले क्लोज से नीचे खुले। 202 शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।

इन 10 प्रमुख स्टॉक्स में भी आई गिरावट

गिरावट की लिस्ट में अन्य लार्जकैप शेयरों की बात करें तो Asian Paints 1.90%, Bajaj Finance 1.50%, Larsen & Toubro (L&T) 1.45% और Tata Motors 1.20% टूटकर ट्रेड कर रहे थे।

मिडकैप कैटेगरी में AU Small Finance Bank 2.29%, IDFC First Bank 2.05%, GlaxoSmithKline 1.80% और Bharti Hexacom 1.77% नीचे आए।

स्मॉलकैप शेयरों में GEPIL 7.28% और Honda Power 4.99% की भारी गिरावट में कारोबार कर रहे थे।

आखिर क्यों नहीं थम रही बाजार की गिरावट?

भारतीय बाजार में बनी यह नकारात्मकता कई वैश्विक और घरेलू कारकों का परिणाम है। सबसे अहम वजह है — अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा लगाए गए नए टैरिफ, जो 1 अगस्त 2025 से लागू होंगे। इसने ग्लोबल इन्वेस्टर्स में चिंता पैदा कर दी है। भारत के लिए फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वह टैरिफ लिस्ट में शामिल होगा या नहीं, क्योंकि India-US Trade Deal पर अब तक अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

इसके साथ ही, भारतीय कंपनियों की Q1 Earnings Reports (पहली तिमाही के नतीजे) आने लगे हैं, जिनके शुरुआती संकेत बाजार को प्रभावित कर रहे हैं। अगर नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे, तो बाजार पर और दबाव आ सकता है।

शेयर बाजार की मौजूदा हालत अस्थिर बनी हुई है। कमजोर वैश्विक संकेत, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता और आईटी सेक्टर में कमजोरी— ये सभी मिलकर बाजार को गिरावट की ओर धकेल रहे हैं। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी निवेश निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Related News

2 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हो चुका नया Aadhaar ऐप! जानिए क्यों हो रहा है लोग दीवाने, इन खास फीचर्स ने बदला सब कुछ

2 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हो चुका नया Aadhaar ऐप! जानिए क्यों हो रहा है लोग दीवाने, इन खास फीचर्स ने बदला सब कुछ

by मेनका सिंह
May 6, 2026
0

नया आधार ऐप रोजमर्रा की कई जरूरतों को आसान बनाता है। जैसे होटल चेक-इन, क्यूआर कोड स्कैनिंग के जरिए बिना कागजी कार्रवाई...

औंधे मुँह गिरी सोने की कीमत! जानें 20 जुलाई 2025 को 10 ग्राम गोल्ड का ताज़ा भाव

औंधे मुँह गिरी सोने की कीमत! जानें 20 जुलाई 2025 को 10 ग्राम गोल्ड का ताज़ा भाव

by सुप्रिया शिंदे
July 21, 2025
0

अगर आप गोल्ड खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बीते एक हफ्ते में सोने...

केरल लॉटरी रिजल्ट्स आज 16 जुलाई 2025: धनलक्ष्मी (DL-10) ड्रा का रिजल्ट आज शाम

केरल लॉटरी रिजल्ट्स आज 16 जुलाई 2025: धनलक्ष्मी (DL-10) ड्रा का रिजल्ट आज शाम

by प्रणव भारद्वाज
July 16, 2025
0

केरल राज्य लॉटरी विभाग की ओर से आज बुधवार, 16 जुलाई 2025 को धनलक्ष्मी (DL-10) लॉटरी का ड्रा आयोजित किया जा रहा...

HCL Tech Q1 FY26 रिजल्ट: मामूली बढ़ा रेवेन्यू, मुनाफा 3% से ज्यादा फिसला; ₹12 डिविडेंड की घोषणा

HCL Tech Q1 FY26 रिजल्ट: मामूली बढ़ा रेवेन्यू, मुनाफा 3% से ज्यादा फिसला; ₹12 डिविडेंड की घोषणा

by प्रणव भारद्वाज
July 15, 2025
0

आईटी दिग्गज HCLTech ने जून तिमाही (Q1 FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिससे निवेशकों की नजरें कंपनी के शेयर पर...

Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, ट्रेड लेने से पहले इन बिंदुओं पर जरूर डालें नजर

Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, ट्रेड लेने से पहले इन बिंदुओं पर जरूर डालें नजर

by तन्मय भट्ट
July 15, 2025
0

भारतीय शेयर बाजार आज यानी सोमवार को सपाट शुरुआत के संकेतों के बीच खुला है, लेकिन बाजार की दिशा और धारणा पर...

Load More

Trending

सनी लियोन-करण कुंद्रा का धमाकेदार स्प्लिट्सविला X6 टीजर! प्यार का पावर फैंस को कर रहा कंफ्यूज, फाइनल में क्या ट्विस्ट आने वाला है?
मनोरंजन

सनी लियोन-करण कुंद्रा का धमाकेदार स्प्लिट्सविला X6 टीजर! प्यार का पावर फैंस को कर रहा कंफ्यूज, फाइनल में क्या ट्विस्ट आने वाला है?

4 weeks ago
2 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हो चुका नया Aadhaar ऐप! जानिए क्यों हो रहा है लोग दीवाने, इन खास फीचर्स ने बदला सब कुछ
बिज़नेस

2 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हो चुका नया Aadhaar ऐप! जानिए क्यों हो रहा है लोग दीवाने, इन खास फीचर्स ने बदला सब कुछ

4 weeks ago
ममता का आग उगलता बयान! ‘इस्तीफा नहीं दूंगी, मुझे बर्खास्त कर दो’ – TMC बैठक में 10 विधायक गायब, BJP पर लगाया बड़ा आरोप
पश्चिम बंगाल

ममता का आग उगलता बयान! ‘इस्तीफा नहीं दूंगी, मुझे बर्खास्त कर दो’ – TMC बैठक में 10 विधायक गायब, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

4 weeks ago
70 साल के SP नेता ने 20 साल की लड़की से रचाई चौथी शादी! 11 बच्चों के बाप पर दूसरी पत्नी का चौंकाने वाला आरोप, थाने में लगाई FIR
वायरल

70 साल के SP नेता ने 20 साल की लड़की से रचाई चौथी शादी! 11 बच्चों के बाप पर दूसरी पत्नी का चौंकाने वाला आरोप, थाने में लगाई FIR

4 weeks ago
अभी-अभी! PM Kisan 23वीं किस्त का सबसे बड़ा अपडेट, कब आएंगे 2000 रुपये? जानें तारीख
देश

अभी-अभी! PM Kisan 23वीं किस्त का सबसे बड़ा अपडेट, कब आएंगे 2000 रुपये? जानें तारीख

4 weeks ago
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • ✍️ हमारे लिए लिखें – Write for us
  • Fact Checking Policy
  • Editorial
  • Terms of Use
  • About us
© 2026 sachlive.com - हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म, राजनीति, बिज़नेस, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी