हिंदी समाचार। ताज़ा खबरें। राजनीती, खेल, टेक, धर्म व अपराध न्यूज़
  • राजनीती
  • राज्य चुने
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • गुजरात
      • अहमदाबाद
    • उत्तर प्रदेश
      • प्रयागराज
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • अपराध
  • खेल
  • टेक
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • वायरल
  • ऑटो
No Result
View All Result
No Result
View All Result
हिंदी समाचार। ताज़ा खबरें। राजनीती, खेल, टेक, धर्म व अपराध न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश चंदौली

चंदौली में दिनदहाड़े वारदात: बाइक सवार युवक पर हमला, महिला के गले से चेन और मंगलसूत्र लूटकर फरार हुए बदमाश

by नैना सिंह
July 20, 2025
चंदौली में दिनदहाड़े वारदात: बाइक सवार युवक पर हमला, महिला के गले से चेन और मंगलसूत्र लूटकर फरार हुए बदमाश

प्रतीकात्मक चित्र

Share on FacebookShare on Facebook

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शुक्रवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया और उसके साथ बैठी महिला के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए। वारदात सदर कोतवाली क्षेत्र के बर्थरा गांव के पास हुई।

पीड़ित युवक की पहचान अजय चौहान, निवासी जमुनीपुर गांव, के रूप में हुई है, जो अपनी मां शीला देवी को बाइक पर बैठाकर अलीनगर आलू मिल के पास स्थित अपने दूसरे मकान की ओर जा रहा था। तभी बर्थरा गांव के पास रास्ते में कुछ युवकों ने उनकी बाइक रोक ली और अजय से गाली-गलौज करने लगे। जब अजय ने विरोध किया तो उन लोगों ने लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हमले के बाद बदमाशों ने अजय की मां के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र भी छीन लिया और मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने जब यह सब देखा तो मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। घायल अजय को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाल संजय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के अनुसार, मामला सड़क पर लगे जाम को हटाने को लेकर शुरू हुए विवाद से जुड़ा है, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया। जांच के दौरान एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक पक्ष की महिला, दूसरे पक्ष के महेश पासवान को ईंट से मारते हुए दिख रही है।

दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में तहरीर दी गई है। हालांकि अजय के परिवार का आरोप है कि यह हमला पहले से योजनाबद्ध था और बदमाशों ने लूट की नीयत से ही उन पर हमला किया।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related News

No Content Available
Load More

Trending

सनी लियोन-करण कुंद्रा का धमाकेदार स्प्लिट्सविला X6 टीजर! प्यार का पावर फैंस को कर रहा कंफ्यूज, फाइनल में क्या ट्विस्ट आने वाला है?
मनोरंजन

सनी लियोन-करण कुंद्रा का धमाकेदार स्प्लिट्सविला X6 टीजर! प्यार का पावर फैंस को कर रहा कंफ्यूज, फाइनल में क्या ट्विस्ट आने वाला है?

4 weeks ago
2 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हो चुका नया Aadhaar ऐप! जानिए क्यों हो रहा है लोग दीवाने, इन खास फीचर्स ने बदला सब कुछ
बिज़नेस

2 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हो चुका नया Aadhaar ऐप! जानिए क्यों हो रहा है लोग दीवाने, इन खास फीचर्स ने बदला सब कुछ

4 weeks ago
ममता का आग उगलता बयान! ‘इस्तीफा नहीं दूंगी, मुझे बर्खास्त कर दो’ – TMC बैठक में 10 विधायक गायब, BJP पर लगाया बड़ा आरोप
पश्चिम बंगाल

ममता का आग उगलता बयान! ‘इस्तीफा नहीं दूंगी, मुझे बर्खास्त कर दो’ – TMC बैठक में 10 विधायक गायब, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

4 weeks ago
70 साल के SP नेता ने 20 साल की लड़की से रचाई चौथी शादी! 11 बच्चों के बाप पर दूसरी पत्नी का चौंकाने वाला आरोप, थाने में लगाई FIR
वायरल

70 साल के SP नेता ने 20 साल की लड़की से रचाई चौथी शादी! 11 बच्चों के बाप पर दूसरी पत्नी का चौंकाने वाला आरोप, थाने में लगाई FIR

4 weeks ago
अभी-अभी! PM Kisan 23वीं किस्त का सबसे बड़ा अपडेट, कब आएंगे 2000 रुपये? जानें तारीख
देश

अभी-अभी! PM Kisan 23वीं किस्त का सबसे बड़ा अपडेट, कब आएंगे 2000 रुपये? जानें तारीख

4 weeks ago
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • ✍️ हमारे लिए लिखें – Write for us
  • Fact Checking Policy
  • Editorial
  • Terms of Use
  • About us
© 2026 sachlive.com - हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म, राजनीति, बिज़नेस, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी