हिंदी समाचार। ताज़ा खबरें। राजनीती, खेल, टेक, धर्म व अपराध न्यूज़
  • राजनीती
  • राज्य चुने
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • गुजरात
      • अहमदाबाद
    • उत्तर प्रदेश
      • प्रयागराज
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • अपराध
  • खेल
  • टेक
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • वायरल
  • ऑटो
No Result
View All Result
No Result
View All Result
हिंदी समाचार। ताज़ा खबरें। राजनीती, खेल, टेक, धर्म व अपराध न्यूज़
Home दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश का कहर: सड़कें बनीं तालाब, हर तरफ जाम ही जाम!

by नैना सिंह
July 29, 2025
दिल्ली-NCR में बारिश का कहर: सड़कें बनीं तालाब, हर तरफ जाम ही जाम!

Via- PTI

Share on FacebookShare on Facebook

दिल्ली और एनसीआर वालों के लिए मंगलवार की सुबह परेशानी भरी रही। मॉनसून की जबरदस्त बारिश ने राजधानी समेत गाजियाबाद, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा जैसे इलाकों को पानी-पानी कर दिया। तेज बारिश से हालात ऐसे हो गए कि सड़कें गायब हो गईं और अंडरपास तालाब बन गए।

सड़कों पर पानी-पानी, गाड़‍ियां रेंगती रहीं
सुबह ऑफिस जाने वालों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह पानी भरने से ट्रैफिक जाम लग गया और गाड़‍ियां रेंगती नजर आईं। खासतौर से दिल्ली के आईटीओ, धौला कुआं, नरैना, पटेल नगर, विजय चौक, जंगपुरा और रोहिणी जैसे इलाकों में लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।

बुराड़ी इलाके की हालत भी खराब है। यहां इतनी ज्यादा बारिश हुई कि सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। पानी का लेवल इतना बढ़ गया कि सड़कें नजर ही नहीं आ रही थीं। कई जगह गड्ढे पानी में छिपे हुए हैं, जिससे एक्सीडेंट का खतरा और बढ़ गया है।

रेड अलर्ट जारी, दिनभर जारी रह सकती है बारिश
मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि आज दोपहर तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश भी होती रहेगी। हालांकि इस बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली है।

गर्मी और प्रदूषण से राहत, पर ट्रैफिक बना सिरदर्द
बारिश ने भले ही तापमान को नीचे गिरा दिया हो, लेकिन ट्रैफिक और जलभराव से लोग बेहाल हैं। दिल्ली में सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में 8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से थोड़ा कम है।

इस बीच, एयर क्वालिटी की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, सुबह 9 बजे AQI ‘संतोषजनक’ कैटेगरी में दर्ज किया गया है। यानी सांस लेना थोड़ा आसान हुआ है।

हर साल वही कहानी, कब मिलेगी राहत?
दिल्ली में हर साल मॉनसून के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है। चाहे पॉश इलाका हो या कोई आम सड़क, बारिश आते ही सब जगह जलभराव हो जाता है। अफसोस की बात यह है कि साल दर साल हालात सुधरने की बजाय और बिगड़ते जा रहे हैं।

दिल्ली-NCR के लोग अब यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब उन्हें बारिश में डूबने और ट्रैफिक में फंसने से राहत मिलेगी?

Related News

No Content Available
Load More

Trending

सनी लियोन-करण कुंद्रा का धमाकेदार स्प्लिट्सविला X6 टीजर! प्यार का पावर फैंस को कर रहा कंफ्यूज, फाइनल में क्या ट्विस्ट आने वाला है?
मनोरंजन

सनी लियोन-करण कुंद्रा का धमाकेदार स्प्लिट्सविला X6 टीजर! प्यार का पावर फैंस को कर रहा कंफ्यूज, फाइनल में क्या ट्विस्ट आने वाला है?

6 days ago
2 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हो चुका नया Aadhaar ऐप! जानिए क्यों हो रहा है लोग दीवाने, इन खास फीचर्स ने बदला सब कुछ
बिज़नेस

2 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हो चुका नया Aadhaar ऐप! जानिए क्यों हो रहा है लोग दीवाने, इन खास फीचर्स ने बदला सब कुछ

6 days ago
ममता का आग उगलता बयान! ‘इस्तीफा नहीं दूंगी, मुझे बर्खास्त कर दो’ – TMC बैठक में 10 विधायक गायब, BJP पर लगाया बड़ा आरोप
पश्चिम बंगाल

ममता का आग उगलता बयान! ‘इस्तीफा नहीं दूंगी, मुझे बर्खास्त कर दो’ – TMC बैठक में 10 विधायक गायब, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

6 days ago
70 साल के SP नेता ने 20 साल की लड़की से रचाई चौथी शादी! 11 बच्चों के बाप पर दूसरी पत्नी का चौंकाने वाला आरोप, थाने में लगाई FIR
वायरल

70 साल के SP नेता ने 20 साल की लड़की से रचाई चौथी शादी! 11 बच्चों के बाप पर दूसरी पत्नी का चौंकाने वाला आरोप, थाने में लगाई FIR

7 days ago
अभी-अभी! PM Kisan 23वीं किस्त का सबसे बड़ा अपडेट, कब आएंगे 2000 रुपये? जानें तारीख
देश

अभी-अभी! PM Kisan 23वीं किस्त का सबसे बड़ा अपडेट, कब आएंगे 2000 रुपये? जानें तारीख

7 days ago
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • ✍️ हमारे लिए लिखें – Write for us
  • Fact Checking Policy
  • Editorial
  • Terms of Use
  • About us
© 2026 sachlive.com - हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म, राजनीति, बिज़नेस, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी